February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा संबोधित ज्ञापन

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है

आसरा वृद्ध आश्रम, अत्रि नगर अतर्रा (बाँदा) में लगे कर्मचारियों को वेतन न मिलने एवं फर्जी वाडा के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन

बांदा

जनपद के जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी को‌ लिखित शिकायत पत्र दिया, और बताया कि श्रम मजदूर कल्याण समिति के पदाधिकारियों के द्वारा एंव लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था कि आसरा वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां
की स्थिति एवं कर्मचारियों के उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरण को समझा एवं सभी कर्मचारियों से बात चीत से
यह निष्कर्ष सामने आया कि उक्त आश्रम सिर्फ कागजों में चल रहा है एवं वहां लगे कर्मचारियों को
पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिला एवं वेतन न मिलने के चलते कुछ लोग काम छोड़कर चले गये।
जिनकी जगह पर नये कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जा रहा है एवं उन्हीं कर्मचारियों से वृद्धों की
संख्या फर्जी तरीके से चढ़वायी जा रही है। मौके में दो या चार वृद्ध ही पाये गये और उनकी कोई
समुचित सही व्यवस्था नहीं मिली। मौके में रजिस्टरों को देखने पर कर्मचारी भी फर्जी चढ़े हुए हैं जिनको
वहां के लगे कर्मचारी पहचानते भी नहीं न उन्हें कभी देखा गया है।
मांग है कि मौके में पहुंचकर जांच कर भारत सरकार की
मंशानुरूप वृद्धों की सेवा में संचालित आश्रम को सुचारू रूप से चलाया जाये जिससे वृद्धों को इसका
लाभ मिल सके एवं लगे कर्मचारियों को समय से वेतन मिले। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 8000
वेतन बताया गया था जो कि रजिस्टर में भी लिखित है। लेकिन वेतन 5000 दिया गया था पिछले
वित्तिय वर्ष में उसके बाद आज तक एक भी महीने का वेतन नहीं मिला। कि उक्त कर्मचारियों को 8000/- रूपये प्रतिमाह की दर से बकाया वेतन दिलाया जाये उक्त कर्मचारियों का परिवार भुखमरी की कगार पर है।

ज्ञापन में सम्मिलित लोग
शालिनी सिंह पटेल,,दिलीप गुप्ता, राधिका देवी,गीता देवी,राजकरण,सुनीता सरला, मैयादीन ,अर्जुन सिंह,कामता प्रसाद आजाद,मलखान , रामबाबू आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *