युवती घर से बाजार जाने को कहकर घर से निकली हुई लापता, मुकदमा हुआ दर्ज
1 min readबीकापुर अयोध्या।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लापता युवती की मां का आरोप है कि 25 जुलाई की सुबह वह गांव के एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। इस दौरान उनकी 19 वर्षीय पुत्री पड़ोस के लोगों से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को वह घर आई तो उनकी पुत्री गायब थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह खिद्दिरपुर निवासी अमन चौहान से फोन पर बात करती थी। जानकारी करने पर पता चला कि अमन भी घर पर नहीं है। उन्होंने आशंका जताई है कि अमन उनकी पुत्री को लेकर कहीं चला गया है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके तलाश कराई जा रही है।
