February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत कटौती से परेशान उपभोक्ता, अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से विद्युत व्यवस्था चरमराई 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या

जनपद में विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर से जुड़े दर्जनों गांवों के लोग अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के कारण भीषण गर्मी में विद्युत संकट झेल रहे हैं। उमस भरी गर्मी से आम जनमानस बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था ही एकमात्र सहारा है जो लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करती है। पूरे दिन की दहकती गर्मी से त्रस्त लोग रात में होने वाली विद्युत आपूर्ति से चैन की नींद सोते हैं परंतु इस समय क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के कारण भीषण गर्मी में रात जागने को मजबूर हैं।समाजसेवी शिवम विक्रम सिंह,अजय कुमार,संजय कुमार,राहुल मौर्य,अशोक कुमार,चन्द्रराज मौर्य,अनतराम मौर्य,अनूप मौर्य राजकुमार जोरिया आदि उपभोक्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के प्रति रोष जताते हुए आवश्यक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *