संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित आल्हा महोत्सव में प्रदेश के प्रख्यात आल्हा गायकों ने राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाॅंदा के प्रेक्षागृह में वीर रस का शमां बाॅंधा–#
1 min readसंस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित आल्हा महोत्सव में प्रदेश के प्रख्यात आल्हा गायकों ने राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाॅंदा के प्रेक्षागृह में वीर रस का शमां बाॅंधा
बाॅंदा, 4 जुलाई 2024
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) तथा जिला प्रशासन बाॅंदा के संयुक्त तत्वावधान में विरासत कार्यक्रम के अन्तर्गत आल्हा महोत्सव का यादगार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रकाश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी बाॅंदा नागेन्द्र प्रताप ने दीप प्रज्वलन कर आल्हा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश अतुल द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए बुंदेलखंड की विरासत को नमन करते हुये कहा कि यहां की धरती पुरातनकाल से ही साहित्य, संस्कृति, त्याग, लोककला ,वीरता एवं तप की धरा रही है। आज की प्रथम प्रस्तुति रायबरेली से पधारी अंजलि सिंह “काजल” ने पेश की जिसमें पथरीगढ़ की लड़ाई का शानदार चित्रण किया गया। इसी क्रम में द्वितीय प्रस्तुति के रूप में राजा हमीरचंद की नगरी हमीरपुर से पधारे आल्हा गायकों चन्द्रभान ने अपने ओजस्वी अंदाज में भुजरियों की लड़ाई का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। आज की तृतीय प्रस्तुति वीर भूमि महोबा से पधारे जीतेन्द्र चौरसिया तथा उनके साथियों ने मांडवगढ़ की लड़ाई का प्रस्तुतिकरण किया। इसमें इन्होंने गायन, वादन एवं अभिनय की त्रिवेणी का शानदार प्रस्तुतिकरण किया जिससे बाॅंदा के आल्हा गायन के प्रेमी रोमांचित हो उठे। अंतिम प्रस्तुति के रूप में जौनपुर से पधारे फौजदार सिंह ने अवधी एवं बुंदेलखंडी शैली का अदभुत मिश्रण करते हुये नैनागढ़ की लड़ाई प्रस्तुत करते हुये दर्शकों को तालियां बजाने के लिये मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बांदा वेद प्रकाश मौर्य, संस्कृति विभाग के अधिकारीगण, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज कुमार जैन, प्रो० नंदलाल शुक्ला (पूर्व प्राचार्य पं जेन एन कालेज बांदा), अमित सेठ भोलू, रजत सेठ, विजय कुमार ओमर, दयाराम रैकवार, अभिनव सिंह, आशा कुटार तथा संयोजक रमेश पाल तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं लोककलाकार उपस्थित रहे। आल्हा महोत्सव का सफल संचालन करने वाले डा० इन्द्रवीर सिंह जादौन को विशेष रूप से निदेशक संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश अतुल द्विवेदी ने अपने करकमलों से सम्मानित किया।








उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
