28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव मचा हड़कंप
1 min readअयोध्या ।
रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर कांटा सलोनिया तिराहा माइनर के पास एक 28 वर्षीय युवक की लाश ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना रौनाही पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराई। तो उसकी पहचान सुरेन्द्र कुमार पुत्र धर्मराज निवासी पूरे बोध तिवारी का पुरवा थाना खंडासा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मीरपुर कांटा के सलोनिया तिराहा के पास सोमवार को जब कुछ ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए निकले। तो देखा कि एक युवक की लाश माइनर के पास पड़ी है। लोगों ने इसकी सूचना रौनाही पुलिस को दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराई। तो मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्मराज निवासी पूरे बोध तिवारी थाना खंडासा के रूप में हुई।सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि हमारा भाई फैज़ाबाद लिम्का फैक्ट्री में काम करता था। पांच दिन से घर नही आया था और उसकी ससुराल रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे सुखराम उपाध्याय विसुनपुर सारा में है।मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि मृतक हमारे घर आया था। इसके बाद अपने घर जाने के लिए रविवार दोपहर 11बजे निकले था। मृतक की लाश के पास पानी की बोतल,शराब की पैकेट तथा सल्फास की पुड़िया पड़ी मिली है। मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह व थाना प्रभारी पंकज सिंह ने गहन छानबीन के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

