April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसओ बाबा बाजार ने मां कामाख्या धाम चौकी पर किया पौधरोपण

1 min read
Spread the love

बाबा बाजार/अयोध्या

शासन की मंशा के तहत प्रशासन के निर्देशन पर पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम तहत जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी सरकारी मुख्यालय परिसरों,शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया इसी क्रम में थाना बाबा बाजार प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह द्वारा थाना मुख्यालय परिसर पौधारोपण किया गया उसके बाद में थाना क्षेत्र में स्थित सैदपुर पुलिस चौकी व मां कामाख्या भवानी धाम पुलिस चौकी के परिसर में भी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मिलकर पौधा रोपण महा अभियान को महापर्व की तरह मनाते हुए विभिन्न प्रकार की पौधों को रोपित कर वृक्षारोपण किया गया जिसमें आम,जामुन, महुआ, नीम,पाकड़ शीशम,सागौन,अमरूद के अलावा कई प्रकार के सुगंधित फूलों के पौधों को भी रोपित किया गया श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को बढ़-चढ़कर पौधारोपण करे और उनके संरक्षण पर भी जोर देने की जरूरत है कार्यक्रम के मौके पर प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह, महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पटेल, सैदपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय, मां कामाख्या धाम चौकी प्रभारी दिवाकर जी,मुख्य लेखाधिकारी सुशील सिंह,आरक्षी दयानंद यादव, आकाश यादव, वरिष्ठ आरक्षी बैजनाथ यादव,आरक्षी नरेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी आकाश गुप्ता, सुधांशु, यादि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *