April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मनाया 25 वां रजत दिवस

1 min read
Spread the love


अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज बाजार के आस्था मैरिज लॉन में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मनाया 25 वां रजत दिवस। वृक्षारोपण के साथ-साथ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पत्रकार के साथ-साथ साहित्यकार कवि इंद्र कुमार अर्चक, कर्मराज शर्मा तुकांत, गुरु प्रसाद त्रिपाठी घनश्याम ,श्री कृष्ण द्विवेदी अज्ञान, जैसे कई कवि उपस्थित रहे ।सभी कवियों ने अपने-अपने काव्य पाठ के द्वारा सभी लोगों का मन मंत्र मुग्ध कर दिया ।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडेय एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्र ने आए हुए सभी कवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के आने से यह रजत दिवस स्वर्णिम दिवस के रूप में बदल गया । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आपका सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित राजेश कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अपना दल एवं शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुमारगंज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने पत्रकारों को चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों को निर्भीकता से पत्रकारिता करने तथा समाज को आइना दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश , जिले एवं तहसील के सभी पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कर्म राज शर्मा तुकांत ने किया। आस्था मैरिज लॉन के प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने सभी पत्रकारों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *