February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किशोरी 10 दिन से लापता पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की एफआईआर

1 min read
Spread the love

अयोध्या

पिता ने कहा- सुबह निकली बेटी, फिर नहीं लौटी अयोध्या के मिल्कीपुर के गोयड़ी गांव से 4 जुलाई की भोर में शौच के लिए गई छात्रा लापता हो गई। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। छात्रा के पिता ने कुमारगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना कुमारगंज क्षेत्र के गोयड़ी गांव निवासी उदय राज ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी बेटी आंशी बीते 4 जलाई की भोर शौच का नाम लेकर घर के बाहर गई थी। काफी देर इंतजार करने के बाद वह वापस नहीं लौटी तो मैंने आसपास तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। ऐसे में मैंने रिश्तेदारों से भी जानकारी की। लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल वहीं लापता छात्रा के पिता उदयराज की तहरीर पर थाना कुमारगंज पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि बेटी को लापता हुए 10 दिन हो गया है, अभी तक कोई उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। कोई भी अप्रिय घटना भी उसके साथ घट सकती है। पीड़ित ने बताया कि बेटी का कक्षा 12 में एडमिशन कराया गया है, मेरे घर पर मेरी मोबाइल के सिवा और कोई मोबाइल भी नहीं है। गांव में भी किसी के यहां नहीं आती जाती थी। कैसे क्या हुआ, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक अर्जुन यादव ने बताया कि आस-पास के थानों में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट चस्पा कराया जा रहा है। पुलिस टीम भी बरामदगी के लिए गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *