February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 15 जनवरी को 31 जोड़े एक-दूजे के हुए, लिए सात फेरे

1 min read
Spread the love

सातों जन्म के लिए एक दूजे के हुए 31 जोड़े!

रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद!

रूदौली/अयोध्या
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में15 जनवरी को 31 जोड़े एक-दूजे के हुए।जिला प्रशासन ने रूदौली ब्लाक में सामूहिक विवाह कराया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने व विशिष्ट अतिथि रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह,मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, ने सामुहिक विवाह एक ही मंडप में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान की आयतों के जरिए निकाह पढ़वाया। 31 जोड़ों का विवाह कराया गया है। 1जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह में विकास खंड रुदौली के 15,विकास खंड मवई की 11 विकास खंड अमानीगंज 5 कन्याओं का बिबाह पूरी भब्यता के बीच संपन्न हुआ।सभी विवाहित जोड़ों को एक एक सहजन पौधा वृक्ष रोपण के लिए प्रदान किया गया।सभी जोड़ों को डिनर सेट, बैग, साड़ी, चुनरी, आभूषण व वर पक्ष के लिए वस्त्र, मौर, गमछा आदि सामान उपहार स्वरूप दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव रहे मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, बीडीओ मवई अनुपम वर्मा, बीडीओ रुदौली, समाज कल्याण अधिकारी रवीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *