February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राशन कार्ड केवाईसी व आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर अवैध वसूली पर जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

रूदौली अयोध्या
जनपद में राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर आधार कार्ड अपडेट करने पर अवैध रूप से तीन सौ रुपये वसूलने की जांच करने पहुचे चौकी इंचार्ज शुजागंज में कागजात न दिखा पाने पर संचालक को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार शुजागंज बाजार में जनसेवा केंद्र संचालक उमाशंकर अवैध रूप से आधर कार्ड अपडेट करने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से तीन सौ रुपये की वसूली कर रहा था।सूत्रों की माने तो संचालक कई वर्षों से अवैध रूप से आधार कार्ड अपडेट का कार्य करता है। आपको बताते कि इन्हीं सब मामले में पुलिस एक बार इस जनसेवा केंद्र संचालक पर कारवाई कर चुकी हैं! लेकिन संचालक उमाशंकर सुधारने का नाम नहीं ले रहा है इस संबंध में उपजिलाधिकारी रूदौली से शिकायत पर हरकत में आई शुजागंज पुलिस केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *