February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मकान पर लगभग 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

1 min read
Spread the love

आकाशीय बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त, कुछ उपकरण भी जले।

अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत रौतावां गांव में एक मकान पर लगभग 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अंदर रखी गृहस्ती भी जल गई है हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आज दिन शनिवार को लगभग 1:30 बजे रौतावां निवासी राजेश गुप्ता के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखें उपकरण जल गए। जानकारी के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमघट लग गया फिलहाल कोई जन हानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *