April 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हार्पर क्लब बांदा में वन महोत्सव कार्यक्रम “पेड़ लगाओ – पेड बचाओ’

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हार्पर क्लब बांदा में वन महोत्सव “पेड़ लगाओ – पेड बचाओ’ के अन्तर्गत किया गया।

बांदा

जनपद में वन महोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने एवं संतुलित रखने के लिए वृक्षों का रोपण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 01 जुलाई से 07 जुलाई, 2024 तक वृक्षारोपण में जन सहभागिता के द्वारा अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण किया जाना है। उन्होंने कहा कि मा०प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि सभी लोग एक वृक्ष अपनी माँ के नाम रोपित कर उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा जनपद के निर्धारित लक्ष्य 64 लाख वृक्षों के रोपण किये जाने के अनुसार वन विभाग व अन्य विभागों तथा जन सहयोग से लगाया जायेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वृक्षों को रोपित कर उनको सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास

अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने हार्पर क्लब में वृक्षारोपण भी किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि वर्षा के मौसम में वृक्षा रोपण कारगर रहता है। उन्होंने वृक्षों एवं पानी को बचाने पर जोर देते हुए कहा कि अमृत सरोवरों व तालाबों तथा खेत में मेड के किनारों में वृक्षारोपण किया जाए, जिससे जल संरक्षण में भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएफओ श्री अरबिन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण के असंन्तुलन को बचाने के लिए वृक्षों का रोपण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है, सभी लोगों को वृक्षों की अहमियत को जानते हुए छात्र/छात्राओं को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक करें। जलवायु परिवर्तन व ग्रीष्म ऋतु के बढने से वृक्षों को लगाया जाना अति उपयोगी है। उन्होंने विद्यालयों में छात्र/छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण जन सहयोग से कराये जाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि०/रा० श्री राजेश कुमार, डीसी मनरेगा, हार्पर क्लब के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री मनोज जैन, श्री राज कुमार राज, श्री अमित सेठ सहित हार्पर क्लब के पदाधिकारी तथा आर्यकन्या इण्टर कॉलेज की छात्रायें एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *