सर्राफा की दुकान पर आयकर का छापा,खंगाले दस्तावेज
1 min readसुचित्तागंज बाजार में सर्राफा की दुकान पर आयकर का छापा,खंगाले दस्तावेज।
सोहावल/अयोध्या।

जनपद में मंगलवार को सुचित्तागंज बाजार की प्रसिद्ध स्वर्ण आभूषण की दुकान जिया ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने छापा मारा और लगभग 4 घंटे तक खरीद फरोख्त के दस्तावेजों को खंगाला।इस छापे की आहट मिलते ही बाजार की अन्य दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।व्यवसायी अपना प्रतिष्ठान बंद कर चलते बने।व्यापारियों में मचे हड़कंप के बीच अधिकारियों के निशाने पर ली गई दुकान की पड़ताल खबर लिखे जाने तक जारी रही।आयकर उपायुक्त श्रीप्रकाश यादव,राजेश चौधरी ने बताया अभी जांच पड़ताल चल रही है इसमें समय लगेगा।पड़ताल पूरी होने के बाद जानकारी दी जायेगी।
