छुट्टा मवेशी व बाइक से हुई जोरदार टक्कर, युवक घायल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min read
मोटरसाइकिल सवार जा लड़ा छुट्टा सांड़ में।
हालत गंभीर भेजा गया सो सैया अस्पताल।
अयोध्या /कुमारगंज
अयोध्या जिले के कुमारगंज अंतर्गत तेंधा बाजार में मोटरसाइकिल सवार जा लड़ा छुट्टा सांड़ में। हालत गंभीर होने पर लोगों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार दारू के नशे में था। मोटरसाइकिल की सवार की पहचान मनीष पुत्र विनोद तिवारी ग्राम पूरे भोगई तिवारी के रूप में हुई है। जो जोरियम ग्राम सभा के नजदीक है।

