February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में एक चार वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

गोंडा-अयोध्या रोड पर कटरा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मासूम की लाश

गोंडा। कटरा शिवदयाल गंज रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में गोंडा-अयोध्या रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में 4 वर्षीय मासूम बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेजा।

गोंडा-अयोध्या रोड पर शनिवार सुबह कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में 4 वर्षीय मासूम बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लघुशंका को जाते लोगों ने बाग में बालिका की लाश को देखा। लाश मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। लाश मिलने की सूचना सरयू घाट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर डागस्काइट को बुलाया गया। शनिवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में एक किशोरी का शव मिला। पुलिस किशोरी के शव के सिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर पहचान। करवा रही थी, कि पुलिस को पता चला कि स्थानीय लोगों ने बालिका को एक साधू के लिवास में एक युवक के साथ देखा गया था। स्थानीय लोगों ने उससे पूछतांछ की तो युवक ने अपनी लड़की बताया था।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि गोंडा- अयोध्या रोड पर कटरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाग में एक किशोरी की शव पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व सीओ ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल पर डागस्काइट को बुलाकर गहन जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों के मुताबिक कि शुक्रवार शाम को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ घूम रही थी, लोगों ने पूछतांछ की तो उसने कहा कि यह मेरी लड़की है और इसकी मां भाग गई है। घटनास्थल पर मिले कागजात पर गौर करें तो मृतका मासूम बालिका प्रदेश की दतिया निवासिनी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने कहा कि खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *