February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां की गोद मानव कल्याण संस्कारशाला संगठन द्वारा आयोजित- साप्ताहिक योग शिविर का हुआ शुभारंभ-स्थान राम दरबार मंदिर कटरा बाँदा–#

1 min read

मां की गोद मानव कल्याण संस्कारशाला संगठन द्वारा आयोजित साप्ताहिक योग शिविर का हुआ राम दरबार मंदिर कटरा बाॅंदा में शुभारंभ

बाॅंदा, 12 जून 2024
मां की गोद मानव कल्याण संस्कारशाला संगठन बाॅंदा द्वारा 11 जून को सांयकाल राम दरबार मंदिर के प्रांगण में योग एवं सहजराजयोग साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक उन्नयन के लिये परमावश्यक है। इस अवसर पर नेहरू इंटर कॉलेज महोबा के व्यायाम शिक्षक तथा बाबा रामदेव के शिष्य योगाचार्य निशांत सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये अष्टांग योग के विभिन्न पहलुओं की सारगर्भित व्याख्या की तथा बताया कि योग हमारे शारीरिक तथा मानसिक विकास पर अत्यंत ही सूक्ष्म स्तर पर कार्य करता है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी योगाचार्य रामरूप सिंह एडवोकेट ने बताया कि योग एवं प्राणायाम आज की बड़ी आवश्यकता है आपने इस योग प्रशिक्षण शिविर की प्रशंसा करते हुये बताया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में यह शिविर एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। पुजारी श्री सिंह वाहिनी मंदिर कटरा बृजलाल श्रीमाली ने प्राण योग को स्पष्ट करते हुए बताया कि शरीर को चलाने वाली शक्ति प्राण है। आपने प्राण योग का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया। राजयोगी ई० ओमप्रकाश मसुरहा ने राजयोग का परिचय कराते हुये आत्मा तथा परमात्मा के योग को सर्वोच्च योग बताया। योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट “(जीतू भैया)”, अशोक शुक्ला, बलवीर सिंह, छेदीलाल पटेल, मनोहर सिंह, महेश पाल, मोहन गुप्ता, यशवीर सिंह, कीरत कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार ने सभी का आभार प्रकट किया। यह शिविर आगामी 20 जून तक प्रतिदिन सांयकाल 5:30 से 7:00 बजे तक संचालित होगा, इच्छुक बाॅंदावासी इस योग शिविर का पूर्ण लाभ प्राप्त कर शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक उन्नयन प्राप्त कर सकते हैं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *