सीओ कार्यालय पर हुआ पत्रकार सम्मान समारोह व पौधारोपण कार्यक्रम
1 min readरुदौली/अयोध्या
जनपद के रुदौली में शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी के तत्वावधान मे पुलिस क्षेत्राधिकारी के नए कार्यालय पर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के अयोध्या जनपद के वरिष्ठ महिला पत्रकार, व रुदौली के वरिष्ठ पत्रकार साथी चयनित किए गए। पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ मे पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रुदौली कोतवाल देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव द्वारा प्रतिमा भेट करके किया गया है। पत्रकारो का सम्मान समारोह मे अयोध्या जनपद की वरिष्ठ पत्रकार मिताली रस्तोगी, नीलम सिंह, रूबी सोनी, संगीता श्रीवास्तव व रुदौली के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश गुप्त,वीरेन्द्र यादव, संतोष कुमार यादव ,अमरनाथ यादव, अमरेश यादव, राकेश यादव ,विजय प्रताप सिंह, पंकज यादव ,रमेश पाण्डेय, मुनीर अहमद अंसारी, रवि वैश्य, डा शब्बीर अहमद, आफताब शेख ,आसिफ शेख आदि लोगो का माल्यार्पण,सम्मान पत्र,लेखनी देकर सी ओ रुदौली आशीष निगम व कोतवाल देवेंद्र सिंह व सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यो द्वारा किया गया तत्पश्चात पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने कहा की सोसाइटी द्वारा पत्रकार को सम्मानित कर उत्साह वर्धन का कार्य किया है उसकी वास्तव मे मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूँ और ईश्वर से कामना करता हूँ की सोसाइटी को इस तरह से कार्य करने की शक्ति दे। सोसायटी के चेयरमैन/ प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने कहा सोसाइटी लगातार कई वर्षो से पौध रोपड़ कार्यक्रम,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कर रही हैं। इस अवसर पर सोसाइटी के कार्यक्रम प्रभारी अमर बहादुर , कोषाधयक्ष उमा कान्त वर्मा सदस्य रामेश्वर, शुभम, उदयभान, के साथ साथ सम्मानित पत्रकार व पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

