February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का हाईवे के किनारे जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के राम सनेही घाट पटरंगा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ का जंगल में लटका मिला शव बताते चलें कि लड़की के घर जाने के लिए घर से निकला था 50 वर्षीय जग प्रसाद अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे से 20 मीटर की दूरी संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर सनसनी फैल गई। घटना जिले की सीमा पर अशरफपुर गंगरेला की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे उसकी पहचान जग प्रसाद के रुप में हुई है। वह घर से बेटी के घर जाने की बात कहकर शाम को निकला था। सोमवार सुबह जंगल में शौच करने गए ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव सागौन के पेड़ की शाखा से गमछा के सहारे लटकता हुआ देखा। यह घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पटरंगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से पहचान कराई गई, लेकिन पता नहीं चल सका। सोशल मीडिया से व्यक्ति की हुई पहचान पुलिस ने शव के फोटो को सोशल मीडिया पर सर्च किया तो मृतक व्यक्ति की पहचान जग प्रसाद उम्र 50 वर्ष पुत्र मोहन लाल निवासी भवनियापुर शिवली कोतवाली रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतक कल शाम को घर से अपनी लड़की के यहां अईमा टिकैत नगर जाने के लिए निकला था। उनका मानसिक संतुलन सही नहीं था, परिजनों के मुताबिक दिमाग के तीन साल से इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया ” शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *