प्रिया दूबे ने पास की नीट परीक्षा,डाक्टर बन कर करना चाहती हैं गरीबों की सेवा
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अयोध्या जनपद के अमानीगंज विकासखंड के धरौली गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक प्रेमचंद दुबे की इकलौती बेटी प्रिया दुबे ने नीट परीक्षा में 720 अंकों में से 653 अंक प्राप्त कर परीक्षा क्वालीफाई कर ली है ऑल इंडिया रैंकिंग में 26765 वीं रैंक लाने वाली प्रिया दुबे ने ये सफलता प्रथम प्रयास मे प्राप्त की है प्रिया दुबे ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सेवा को अपना लक्ष्य बताया आर्मी पब्लिक स्कूल जोधपुर से हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने वाली प्रिया ने आकाश कोचिंग से शुरुआती प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की। नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रिया का कहना है कि लगातार कड़ी मेहनत और 6 -7 घंटा पढ़ाई करके बिना कोचिंग के भी बच्चे इस परीक्षा को पास कर सकते हैं जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता है बस उसे प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयास किया जाए । प्रिया की सफलता से एक ओर जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं उनके गाँव और क्षेत्र के लोगों ने बिटिया की सफलता के लिए उसे बधाई दी है।
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर भी परीक्षा में सफल हुए छात्रों के मन में नाराजगी देखने को मिली। परीक्षा में सफल छात्रा प्रिया दुबे ने बताया कि नीट परीक्षा में जिस प्रकार एक ही रैंक के एक ही परीक्षा केंद्र की छात्रों का अंक आया है वह संदेह पैदा करता है इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और इसमें गड़बड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

