February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मीडिया के खिलाफ उलटा सीधा बकना कांग्रेस की हताशा :-सुशील शुक्ला

1 min read
Spread the love

मीडिया के खिलाफ उलटा सीधा बकना कांग्रेसियों की हताशा–मीडिया एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सुशील

लालगंज रायबरेली

आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कांग्रेसी नेताओं के द्वारा मीडिया के खिलाफ उलटा सीधा बकने को उनकी हताशा बताया है और कहा है कि उन्हें मीडिया पर आक्रोश जताने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आज जब भारत की मीडिया की सराहना विश्व में हो रही है तो वहीं कांग्रेसी नेता मीडिया को मोदी मीडिया कहकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा कि जब से एग्जिट पोल प्रकाशित हुए हैं कांग्रेसी नेता मीडिया के पीछे पड़ गए हैं। जबकि वास्तव में एग्जिट पोल भारत की सम्मानित जनता के बोल हैं। जब यही एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में होते हैं तो वह प्रसन्नता जाहिर करते हैं लेकिन जब भी मीडिया के एग्जिट पोल उनके खिलाफ जाते हैं तो मीडिया को कोसने लगते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि अगर भारत में लोकतंत्र फल फूल रहा है और जीवंत है तो कहीं ना कहीं इसका कारण हिंदुस्तान की स्वतंत्र मीडिया और पत्रकारिता भी है। वही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला ने भी कांग्रेसी नेताओं के प्रति निराशा जताते हुए कहा कि
एक कहावत है कि जब लोमड़ी पेड़ पर लगे अंगूर नहीं प्राप्त कर सकी तो उसने कहा कि अंगूर खट्टे हैं।इसी प्रकार राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी अपनी हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ रहे हैं। 5 वर्ष तक जनता से दूर रहने वाले नेताओं के खिलाफ अगर एग्जिट पोल आ रहे हैं तो उसमें मीडिया का क्या दोष है। राहुल गांधी के द्वारा एग्जिट पोलो को मोदी का पोल और अखिलेश यादव के द्वारा एग्जिट पोल को डीएम का पोल बताया जा रहा है जोकि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। अब जबकि मतगणना में कुछ ही समय बचा है ,सभी नेताओं को ऊल जलूल बकने के बजाय धैर्य रखकर जनता के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *