पाल समाज ने बड़े हर्षोल्लास पूर्वक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन पूरे गैनो में पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई।जयंती समारोह में अयोध्या जिले के पाल समाज के प्रमुख लोगों का जमावड़ा रहा।लोगों ने माता अहिल्याबाई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट संदीप पाल ने कहा कि राजमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक महिला होकर इंदौर राज्य की सत्ता को संभाला और अपने लोक कल्याणकारियों शासन से देश के गौरवशाली इतिहास में अपना योगदान दिया। राजमाता होल्कर ने अपने राज्य में बड़ी संख्या में विधवाओं, अनाथों एवं अपंग लोगों के लिए आश्रम बनवाया और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना किया। विशिष्ट अतिथि बृजमोहन इंडियन ने कहा कि आज पाल समाज हासिये पर है, पाल समाज को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताएं रास्ते पर चलकर शिक्षित और संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के संयोजक लालचन्द्र चौरसिया ने कहा कि पाल समाज ने देश को 17 महापुरुष दिया है और इन्हीं विभूतियों में से एक महारानी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर हैं जिनके विचार समाज में आज भी प्रासंगिक हैं। समारोह को सुनील पाल,ग्राम प्रधान स्वामीनाथ पाल, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव,जयप्रकाश पाल,भवानी प्रसाद पाल,गोविंद पाल,हरिओम पासवान,राधेश्याम त्यागी आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता तथा अध्यक्षता देवी प्रसाद पाल ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम सजीवन पाल सुरेंद्र पाल विक्रम पाल कुलदीप पाल महेश पाल रेनू प्रजापति आईडी पाल राजमन पाल,अंकित पाल,दीपक पाल,रामअंजोर पाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
