February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गरीबों का राशन डकारने में कोटेदार नहीं छोड़ रहे कोई कोर कसर, काला बाजारी कर राशन का अवैध रूप से कर रहे काली कमाई, अधिकारी खामोश

1 min read
Spread the love

कोटेदारों के द्वारा किया जा रहा असली खेल अब आया पकड़ में; काला बाजारी कर राशन का अवैध रूप से कर रहे काली कमाई

बहराइच।

जनपद में कोटेदारों का असली खेल अब पकड़ में आया ; जब यह लोगों का गल्ला रोक कर और हर एक यूनिट के पीछे एक किलो कम देकर गल्ला इकट्ठा करके बेचने का बाजार में तरीका बड़ा ही नायाब निकला ; लेकिन जो गरीबों का पेट काटेगा , उसे ऊपर वाला भी माफ नहीं करेगा | गरीबों को फ्री में मिलने वाला राशन बाजार में बिकने के लिए जा रहा था। खाद एवं रसद विभाग की बडी लापरवाही सामने आई है। खुले बाजार में बिकने के लिए जा रहे सरकारी राशन को जरवल पुलिस ने पकड लिया है। मिली जानकारी अनुसार जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नसीरगंज की कोटेदार पूजा मिश्रा का खाद्यान्न प्राइवेट पिकअप गाडी से बाजार में बिकने जा रहा था। इसकी भनक लगते ही जरवल पुलिस ने खाद्यान्न लदी गाडी को पकड लिया।पुलिस की पूंछतांछ में गाडी के ड्राइवर गुलजारी ने बताया कि खाद्यान्न नसीरगंज कोटेदार का है,हम बेचने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न ब्लैक करके बाजार में बेंचने के लिए जा रहा था। खाद्य एवं रसद विभाग में बड़े अधिकारियों की सह पर खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल खेला जा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह ने बताया कि पिकअप पर सरकारी खाद्यान्न लदा हुआ है जरवल चौकी पुलिस ने पकड़ा है,जांच की जा रही है। कोटेदार के यहां कम खाद्यान्न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *