पुलिस के मना करने के बावजूद दबंगों ने पीड़ित को मारा पीट
1 min readबहराइच

दबंगों ने पुलिस के मना करने के बावजूद पीड़ित को किया परेशान और मारा पीटा
बहराइच जिले के कैसरगंज थाना अंतर्गत गुलान पुरवा गोड़हिया नंबर दो सेमराहन पुरवा का मामला है ; जहां के निवासी संध्या पुत्री जसवंत खेत में चारा लेने के दौरान विपक्षियों ने मारा पीटा
उसके बावजूद विपक्षी की पत्नी ने जसवंत को भी ईट से मार कर घायल किया
छप्पर रखने की एवज में 151 के तहत पुलिस ने पाबंद भी कर दिया था लेकिन
दबंगों की दबंगई इतनी चरम सीमा पर हो गई है कि यह लोग पुलिस के 151 धारा का खुलेआम मजाक उड़ा रहे है
जब पीड़ित प्रार्थना पत्र कैसरगंज थाने में लेकर गई तो हेल्प डेस्क पर बैठी महिला पुलिस ने प्रार्थना पत्र को लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया
वहीं पर पीड़िता का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने डॉक्टरी नहीं कराई ना ही वैधानिक कार्रवाई की गई
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद योगीराज में जिम्मेदार पुलिस के अधिकारी दबंग के ऊपर कार्यवाही करते हैं या फिर ऐसे ही मामले को ठंडे टोकरी में डाल देते हैं |
रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो
