March 14, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन के बावजूद प्रधान द्वारा विवादित भूमि पर नाली निर्माण कराए जाने का आरोप

1 min read
Spread the love

दलित महिला ने पुलिस पर लगाया दबंग प्रधान से मिली भगत कर नक्शे के विपरीत दरवाजे पर नाली निर्माण कराए जाने का आरोप।

दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन के बावजूद प्रधान द्वारा विवादित भूमि पर नाली निर्माण कराए जाने का आरोप। दलित महिला ने पुलिस पर लगाया दबंग प्रधान से मिली भगत कर नक्शे के विपरीत दरवाजे पर नाली निर्माण कराए जाने का आरोप।

मिल्कीपुर, अयोध्या।

मिल्कीपुर तहसील के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत धरौली गांव में विवादित भूमि पर नक्शे के विपरीत विकास विभाग द्वारा नाली निर्माण कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दलित महिला ने शासन व प्रशासन को शिकायती पत्र देते हुए नक्शे में दर्ज सही जगह पर नाली बनाए जाने की गुहार लगाई है। हालांकि शासन व प्रशासन ने दस दिन बीत जाने के बावजूद भी दबंग प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरौली गांव निवासी रामावती पत्नी राम सुमेरे ने स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी अयोध्या सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर नक्शे में दर्ज नाली को सही जगह पर न लगवा कर उनके सहन दरवाजे पर लगे ईंट को उखाड़ कर लगवाया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा उनके परिवार को जाति सूचक गलियां देते हुए मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित दलित महिला का यह भी आरोप है कि प्रधान द्वारा जिस भूमि पर नाली निर्माण कराया जा रहा है। उक्त भूमि का सिविल जज जू०डि० सदर अयोध्या न्यायालय में बउनमान शिवपाल तथा उनके पति राम सुमेर के मध्य वाद विचाराधीन होने के बावजूद प्रधान द्वारा दबंगई के बल पर जबरन नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे वाद विचाराधीन होने पर न्यायालय की अवहेलना की जा रही है। वही दूसरी ओर महिला ने खंडासा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि दबंग प्रधान से मिली भगत करके पुलिस मौके पर खड़ी हो कर विवादित भूमि पर नक्शे के विपरीत नाली का निर्माण करा रही है। वहीं मामले में कार्यवाही न करने से पुलिसिया कार्य शैली पर स्थानीय लोगों के सवालियां निशान भी उठने लगे हैं। आखिरकार अब देखना यह है कि राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा महिला की शिकायत को संज्ञान लेकर नक्शे में दर्ज सही स्थान पर नाली का निर्माण करवाता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *