February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग की लापरवाही रस्सी से तार बांधकर की जा रही विद्युत आपूर्ति,दुर्घटना की आशंका

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कर्नलगंज क्षेत्र में रस्सी से तार बांधकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।
मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कुतुबपुर के मजरा दूबे पुरवा के पास का है। यहां सड़क के किनारे स्थापित ट्रांसफार्मर से गांव को जाने वाली विद्युत लाइन के तार को रस्सी से बांधकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जो खतरे से खाली नही है। लेकिन विभागीय जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नही दे रहे हैं। विद्युत विभाग अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया की यह केवल कुतुबपुर गांव की समस्या नही है। इस तरह कई गांवों की समस्या है,सर्वे कराया गया है और पोल स्थापित करके पोल के बीच की दूरी कम करके समस्या का समाधान कराने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *