February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

40 वर्षीय अधेड़ की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या
जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज मिल्कीपुर रोड पर भक्तिन का पुरवा गांव के पास सोमवार देर शाम गोबर की खाद लगी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से व्यवसाई चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरौली के पूरे अयोध्या दुबे गांव निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र दीनानाथ उम्र 40 वर्ष अपनी ट्राली में गोबर की खाद भरकर भक्तिन के पुरवा के पास खेत में डालने ले जा रहे थे। रोड से चक मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली उतारते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे व्यवसाई चालक दब गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जेसीबी की सहायता बाहर निकाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक टेंट का व्यवसाय करता था उसके एक बेटा और चार छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद भी परिजनों सहित समूचे गांव में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *