March 15, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला

1 min read
Spread the love

हिंदू इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला

बाँदा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव स्पीच

बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है, एक भी सीट bjp नहीं जीतेगी। बुंदेलखंड की जनता के साथ bjp के लोगों ने लूट किया है, जनता जवाब देगी

मैं केजरीवाल जी के साथ प्रेस कांफ्रेस की है यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है, इस बार सविधान मंथन होने जा रहा है. एक तरफ सविंधान के रक्षक है तो दूसरी ओर भक्षक हैं, पर जनता सविंधान बचाने वालों के साथ है।

चार चरण bjp चित्त हो गयी है अब तो आँसुओ की नदी भी बहने लगी है इस बार जनता हिसाब किताब करने जा रही है।

बुंदेलखंड के किसानों से दोगुनी आय का वादा किया था, इस समय महंगाई बढ़ी है किसान की हर जरूरत की चीज महंगी कर दी, खाद की बोरी से भी चोरी कर दी

इन्होने किसानों के साथ धोखा किया वहीं नौजवानो को रोजगार नहीं दे पा रही है, और परीक्षा अलग रद्द हो जाती है, 10 से ज्यादा परीक्षाय रद्द हो गयीं। पुलिस भर्ती का पेपर भी लीक हो गया। ए पेपर लीक कराए गए है ताकी नौजवानो को नौकरी न देना पड़े।

साथ ही आरक्षण की वजह से भी नौकरी नहीं दे रहे। Up के 60 लाख नौजवानो का भविष्य खतरे में डाल दिया, प्रदेश के एक करोड़ 80 लाख लोग नाराज हैं, हर लोकसभा में bjp के 2 लाख 25 हजार वोट कम हो गए हैं।

अग्निवीर वालों को कोई सम्मान नहीं मिलने वाला। शहीद होने पर भी सम्मान नहीं मिलेगा। हम अग्निवीर नौकरी ख़त्म कर देंगे।

सारी नौकरिया आउटसोर्सिंग हो गयीं हैं, अब पुलिस की नौकरी भी तीन साल हो जाएगी।

वैक्सीन में घोटाला किया। सबके लगवा दिया, आज कम्पनी ने ख़राब कह दिया। वैक्सीन की वजह से कई लोगों को जान खतरा पैदा कर दिया है।

अन्ना जानवरो की समस्या जस की तस है। इनकी वजह से जान जा रही है बुंदेलखंड आज भी प्यासा है घर घर नल योजना का रुपया भ्रस्टाचार की भेट चढ़ गया। bjp के लोग सबसे बड़े खनन माफिया है,

गरीबों को दिया जाने वाला राशन घटिया है, चुनाव के समय नमक रिफाइंड दिया अब राशन भी नहीं दे पा रहे हैं।
हम राशन की मात्रा बढ़ाएंगे और गुड़वात्ता बढ़ाएंगे, साथ ही पैकेट वाला आटा भी देंगे और डाटा भी फ्री देंगे।

बुंदेलखंड में डिफेन्स कारिडोर कह रहे थे क्या अभी तक एक भी काम चालू हुआ क्या।
Bjp वाले धोखा दे रहे हैं। मेडिकल कालेज सिर्फ नाम के लिए खड़ा है

गठबंधन की सरकार बनने पर आबादी के आधार पर सम्मान देंगे। 30 लाख नौकरियों को भरेंगे। किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे।

बिजली महंगी कर दी bjp ने कर दिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *