February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज कुचेरा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

1 min read
Spread the love

श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज कुचेरा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

मिल्कीपुर,अयोध्या

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बालक व बालिकाओं ने अपना परचम लहराया है। मिल्कीपुर क्षेत्र के श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज कुचेरा के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें नैना यादव ने हाई स्कूल में 93.10% अंक लाकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया जबकि दूसरे नंबर पर सृष्टि वर्मा 93% व तीसरे नंबर पर सोनम कौशल रही वही इंटरमीडिएट में कीर्ति मिश्रा 88.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉपर रही जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर रिमझिम द्विवेदी एवं रितिका रही। श्री चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक गोपाल जी गुप्ता ने सभी छात्र व छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि हमारा विद्यालय हमेशा से ही सभी छात्र वा छात्राओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है मैं सभी छात्र व छात्राओं को सफलता पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।वहीं विद्यालय की टॉपर नैना यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *