February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हाईस्कूल में संतोष व आकृति ने शानदार अंक हासिल कर बढाया मान

1 min read
Spread the love

हाईस्कूल में संतोष व आकृति ने शानदार अंक हांसिल कर बढाया मान

ग्रामीण क्षेत्र के छात्र,छात्राओं ने सबको चौंकाया,मिल रही बधाइयाँ।

गोण्डा।

शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी संसाधनो का अभाव है,लेकिन मेहनतकश के लिए संसाधन कोई मायने नहीं रखता। कुछ इसी तरह की स्टोरी है जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के परसपुर ब्लाक अन्तर्गत बलमत्थर गांव से साईकिल द्वारा कर्नलगंज स्थित पी.एस.मेमोरियल इण्टर कॉलेज में पढ़ने आने वाले छात्र संतोष सिंह की,जो पढ़ाई के साथ ही साथ घर के गृहस्थी के कार्यों में भी प्रतिदिन बखूबी सहभागिता निभाता और पढ़ाई में अथक परिश्रम के साथ रोज स्कूल में उपस्थित रहता था। संतोष सिंह ने अपने कठिन मेहनत की बदौलत सारे संसाधनों को नकारते हुए 600 में 535 अंक हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी कड़ा संदेश दिया है। संतोष सिंह के पिता हरि प्रकाश सिंह कर्नलगंज तहसील में लोकवाणी केन्द्र संचालक हैं। संतोष सिंह की सफलता पर सूर्यभान शुक्ला,मनोज सिंह,हरिओम सिंह,प्रदीप गोस्वामी,दिलीप गोस्वामी ,मोहित सहित अन्य कई लोगों ने शुभकामनाए देकर उत्साह वर्धन किया है। वहीं कर्नलगंज के पी.एस.मेमोरियल इण्टर कॉलेज की छात्रा आकृति सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में 529 अंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिचय दिया है। आकृति सिंह वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ किशनू सिंह की नतिनी है। आकृति की इस सफलता पर स्वजनों सहित अन्य तमाम लोगों द्वारा आशीर्वाद देकर उसका हौंसला अफजाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *