रामनवमी मेले का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
1 min readअयोध्या।
हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी मनाई जाती है. इस साल रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. इसी वजह से इस दिन को बेहद धूमधाम से भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. अयोध्या में इस साल की राम नवमी बेहद खास है, क्योंकि 495 साल के इंतजार के बाद इस वर्ष रामलला अपने जन्मस्थली पर विराजमान है.
दरअसल, इसी साल अयोध्या के विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, ऐसे में अयोध्या में राम नवमी की तैयारी काफी जोरों से चल रही है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस बार 50 लाख से ज्यादा लोग राम नवमी के दिन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुचेंगे. ऐमें राम भक्तों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर अब नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी है. अयोध्या आने वाले राम भक्तों को पीने के पानी से लेकर चरण पादुका तक की सेवाएं अयोध्या नगर निगम देने जा रहा है.
8 स्थानों पर नगर निगम की पादुका सेवा
अयोध्या आने वाले लाखों भक्तों के लिए पर्याप्त है।

