अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के पदाधिकारियों ने किया अधिकारी व नेताओं के लिए बुद्धि शुद्धि के लिए हवन
1 min readअखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के पदाधिकारियों ने किया अधिकारी व नेताओं के लिए बुद्धि शुद्धि के लिए हवन
गोमती तट हुआ भव्य कार्यक्रम संपन्न देश के राजनेताओं व जिम्मेदार अधिकारियों की बुद्धि की शुद्धि के लिए हुआ हवन कार्यक्रम।
कामाख्या धाम/अयोध्या
अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के पदाधिकारियों ने किया बुद्धि शुद्धि के लिए हवन वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मंगलवार को आदि गंगा गोमती तट हुआ कार्यक्रम संपन्न देश के राजनेताओं व जिम्मेदार अधिकारियों की बुद्धि की शुद्धि के लिए हुआ हवन कार्यक्रम संगठन के संस्थापक/ अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू” ने कहा देश के नेताओं व बड़े-बड़े अधिकारियों मति है मारी, कैसे चलाएंगे देश वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी तिथि मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के संस्थापक/ अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद की रुदौली तहसील में स्थित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में मां कामाख्या मंदिर के सन्निकट आदि गंगा गोमती तट पर आज उपवास के दौरान हवन किया। कार्यक्रम में आचार संहिता को देखते हुए संख्या सीमित रखी गई यद्यपि पिछले महीने संगठन ने अयोध्या प्रशासन को पत्र भेजकर 16 अप्रैल मंगलवार को गांधी पार्क अयोध्या में इंडियन पुलिस पैनल एक्ट 1861 के निर्माता लार्ड कार्नवालिस का पुतला दहन करने व शांति हवन करने तथा संगठन की राष्ट्रीय मांगों लेकर ज्ञापन देने की बात कही थी किंतु इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से संगठन को कोई सूचना नहीं दी गई और जब कार्यालय सचिव ने जिलाधिकारी अयोध्या कार्यालय से फोन पर जानकारी चाहा तो उधर से अनभिज्ञता जाहिर की गई और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इसके बावजूद आज के कार्यक्रम की जानकारी पुनः प्रशासन को जरिए आईजीआरएस दी गई थी लेकिन सुरक्षा शांति व्यवस्था लिए फिर भी प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया गया।सवाल के जवाब में डॉ अंशुमान सिंह ने कहा हम भारत भूमि पर जन्मे हैं हमें खुद की चिंता नहीं है हमें देश की चिंता है और हमारे देश के नेता सत्ता के मद चूर हैं उन्हें देश के रक्षकों की चिंता नहीं है उन्होंने कहा जनता से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता, विधायक,ही नहीं जज साहब तक की सुरक्षा पुलिस जवान ही करते हैं लेकिन पुलिस जवानों की पीड़ा को कोई सुनने वाला नहीं है देश की आजादी के 78 साल बाद भी पुलिस जवानों को सायकिल भत्ता दिया जाता है न उचित भोजन न उचित आवास ये कहां का कानून है ये तो सरेआम मानवाधिकार का हनन है। लेकिन हमारे देश के नेताओं की आंखों पर पट्टियां बंधी इनको शर्म नहीं आती की जो इनकी रक्षा करते हैं उनकी ही ब्यवस्था नहीं कर पाते। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष रामसूरत, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, महासचिव विजय सिंह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष कुश्मा सोनकर,ज्योति, सोनकर,मीना गौतम, कार्यालय सचिव रवि शंकर शुक्ल, व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव, रमेश पांडे, सुरजीत शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव, अनिल, आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

