February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्कूल जाने वाले छात्र व अभिभावक परेशान छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने की वैकल्पिक मार्ग की मांग

1 min read
Spread the love

अयोध्या

राम नवमी मेले को लेकर भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था से स्कूल जाने वाले छात्र व अभिभावक परेशान छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने की वैकल्पिक मार्ग की मांग।।

आज अवंतिका होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने अयोध्या प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग की मांग की प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने कहा कि अयोध्या में जिस तरह भारी भीड़ हो रही है उससे स्कूल खुल जाने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनके घर तक स्कूल वाहन नही पहुंच पा रहा है अभिभावक परेशान है, प्रदेश उपाध्यक्ष ने शासन व प्रशासन से मांग की की कोई वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाय जिससे दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी कोई परेशानी न हो और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, उन्होने कहा की अगर जल्द से जल्द इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो साथियों के से साथ बैठक कर अगली रणनीत को प्रेस के माध्यम से बताया जायगा। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया।इस मौके पर साहिल सैय्यद , सुशील यादव , अजय मिश्रा , जितेंद्र यादव अनमोल पाल अन्य लोग रहे मौजूद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *