सचिव रेखा यादव ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण
1 min read
धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा बीआर गार्डन सैंपऊ एवं वॉटरवॉक्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।
सर्वप्रथम बीआर गार्डन सैंपऊ स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 7 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही वृद्धजनों से आज के भोजन के बारे में जानकारी ली तो वृद्धजनों ने बताया कि आज के भोजन में चावल, दाल एवं चपाती मिली हैं एवं उनसे पेंशन एवं मेडिकल समस्या के बारे में भी जानकारी ली एवं संबंधित वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए एवं सभी वृद्धजनों के आधार, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबद्धता की समीक्षा की जाए एवं सभी वृद्धजनों को नालसा योजनाओं की जानकारी दी जाए।
इसी क्रम में सचिव ने वाटर वर्क्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 10 वृद्धजन उपस्थित मिले। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली एवं निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए नई बिल्डिंग में आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही नए भवन में वृद्धजनों के लिए कमरे, रसोई घर का भी निरीक्षण किया एवं रसोई घर को सही व्यवस्थित करने के भी वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देश दिए।
सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम इंचार्ज को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही सचिव ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी भी वृद्धजनों को दी तथा बताया गया कि वे उपेक्षा या प्रताड़ना की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
ब्यूरो विजय शर्मा
