February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध शराब के बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की, की गई कार्यवाही

1 min read
Spread the love

पुलिस आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आबकारी विभाग लगातार एक्शन में।

अवैध शराब के बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की, की गई कार्यवाही

लखनऊ

    पुलिस आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा जनपद में निरंतर स्तर पर अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु अभियान संचालित किये जा रहे हैं।
  इसी श्रृंखला में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूर्णत: अंकुश लगाने हेतु जनपद में चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 05-04-24 को विवेक सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर-5, अखिल गुप्ता आबकारी निरीक्षक सेक्टर-10, गुंजन सक्सेना, आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन-2 लखनऊ द्वारा मय स्टॉफ थाना गोसाईंगंज अंतर्गत ग्राम बस्तियां, पच्चे गाँव, तथा सीथौली कलां में खेतों, बगीचों एवं तालाबों के किनारे के संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। दबिश के दौरान मौक़े से लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 50 लिटर लहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य आगे भी जारी रहेगा। टीम में स्टाफ नंद किशोर, योगेन्द्र नाथ सिंह, सुनील मिश्रा, चाँदनी सिंह, अरुण प्रताप सिंह आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *