कोर्ट में हाज़िर न होने पर एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
1 min readस्वामी प्रसाद मौर्य उनकी बेटी संघमित्रा समेत पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
लखनऊ।
धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, साज़िश से जुड़ा है मामला।
स्वामी प्रसाद मौर्य,संघमित्रा मौर्य,नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू,ऋतिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी।
संघमित्रा पर बिना तलाक लिए धोखे से दीपक स्वर्णकार से शादी का आरोप है ।
मामले में कोर्ट में हाज़िर न होने पर एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी गिरफ्तारी वारंट।
वादी दीपक के मुताबिक वो और दीपक 2016 से लिवइन रिलेशन में रह रहे थे।
वादी के मुताबिक संघमित्रा और स्वामी प्रसाद ने बताया कि संघमित्रा का पूर्व की शादी में तलाक हो गया।
लिहाज़ा 3 जनवरी 2019 को दीपक ने संघमित्रा के घर पर उनसे शादी कर ली।
जबकि 2019 के चुनाव में शपथ पत्र देकर संघमित्रा ने खुद को अविवाहित बताया था।
वादी के मुताबिक संघमित्रा का तलाक मई 2021 में हुआ था।
वादी ने जब 2021 में विधि विधान से शादी प्रस्ताव रखा तो उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया।
मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।

