आगमी लोकसभा चुनाव व होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए उपजिलाधिकारी,पुलिस प्रशासन व पैरामिलिट्री सीआईएसएफ फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों पर किया पैदल मार्च
1 min readआगमी लोकसभा चुनाव व होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मय हमराही पुलिस बल व केंद्रीय पैरामिलिट्री सीआईएसएफ फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
सुल्तानपुर

आगमी लोकसभा चुनाव वा होली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम बल्दीराय व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय मय हमराही पुलिस बल वा केंद्रीय पैरामिलिट्री सीआईएसएफ फोर्स के साथ देहली बाजार व अन्य एरिया में डोमिनेशन करते हुए
बल्दीराय थाना क्षेत्र में फ़्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति व्यवस्था का संदेश, डीजे बजाने वाले संचालकों व उपद्रव करने वालो पर दर्ज होगा मुकदमा
होली पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है।
वही उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने लोगों से होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। आज शनिवार दोपहर बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने अर्धसैनिक बल के साथ बल्दीराय थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया गया।बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन के साथ भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के साथ वलीपुर से पैदल गश्त किया।इब्राहिमपुर,पारा बाज़ार, इसौली, बल्दीराय, बहुरावा,देहली बाजार से होते हुए बघौना में समाप्त हुआ।एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि इस फ़्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य बल्दीराय तहसील क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना और शरारती तत्वों को संदेश पहुंचाना है।कि वह कोई गलत कार्य करने की हिम्मत न करें।ताकि वह निडर होकर मतदान करें।बल्दीराय पुलिस व अर्धसैनिक बल उनकी सहायता के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभी पर्व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं। इस मौके पर पारा बाजार चौकी इंचार्ज चन्द्र शेखर सोनकर,वलीपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार गुप्ता,देहली चौकी इंचार्ज अनिल अवस्थी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ।
अयोध्या मंडल ब्यूरो
