February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डा.इन्द्रवीर सिंह जादौन ने -कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महुआ जनपद-बाँदा के बच्चों को -खान ऐकेडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए- विज्ञान के ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए बच्चों को प्रेरित किया-

1 min read
Spread the love

डा० इन्द्र वीर सिंह ने कस्तूरबा गाॅंधी आवासीय बालिका विद्यालय महुआ बाॅंदा के बच्चों को खान ऐकेडमी के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुये विज्ञान के ज्ञान की अभिवृद्धि के लिये प्रेरित किया

महुआ, बाॅंदा- 16 मार्च
जिला विज्ञान मेंटर बाॅंदा डा० इन्द्र वीर सिंह ने कस्तूरबा गाॅंधी आवासीय बालिका विद्यालय महुआ बाॅंदा की छात्राओं को विज्ञान के ज्ञान को आधुनिक तरीके से प्राप्त करने के तरीकों को बताते हुये वर्ल्ड क्लास डिजिटल प्लेटफार्म खान ऐकेडमी क्लासेज की उपयोगिता की चर्चा करते हुये इसके अधिकाधिक उपयोग के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं में विज्ञान सीखने के प्रति गजब का उत्साह तथा वैज्ञानिक अभिरुचि प्रदर्शित की। डा० इन्द्र वीर सिंह ने छात्राओं को सफलता के पंच सूत्रों को स्पष्ट करते हुये- टारगेट, प्रोगामिंग, इम्प्लीमेंटेशन, डिसीप्लिन तथा मैनेजमेंट को अंगीकृत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने शारीरिक बनावट के साथ साथ पुष्पों के विच्छेदन एवं वैज्ञानिक अध्ययन की कला को बड़े ही उत्साह के साथ सीखा। छात्राओं ने एक स्वर में खान ऐकेडमी प्लेटफार्म को अपने लिए अत्यंत ही उपयोगी बताया तथा इसका उपयोग नियमित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन, विज्ञान शिक्षिका गीता मैडम तथा अन्य स्टाफ भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहा।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *