भाजपा विधायक के 57 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, बीडीओ सहित 111 युवा बने महादानी
1 min readरुदौली/अयोध्या
जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के 57 वें जन्मदिन के अवसर पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर, दंत परीक्षण शिविर एवं महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य शिविर में केजीएमयू लखनऊ व दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या की ब्लड बैंक अत्याधुनिक उपकरण से लैस व कुशल चिकित्सकों की देखरेख में बीडीओ मवई अनुपम वर्मा सहित 111 रक्तदाताओं ने ब्लड डोनेट किया।शिविर का आयोजन श्री कृष्णा आर.टी.एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी नरौली,रूदौली में हुआ।
इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। लोगों द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचाने के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि अपने हर खुशी के अवसर पर या समय-समय पर रक्तदान करें और पुण्यलाभ कमाने के साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ रखें।शिविर कार्यक्रम में रूदौली विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही हजारों लोगों ने पहुंचकर विधायक रामचंद्र यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने रूदौली विधानसभा क्षेत्र सहित अयोध्या जनपद के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसके वह सदा आभारी रहेंगे।
विधायक ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सकों, कार्यक्रम के कलाकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अवध का पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मनमोह लिया।
रक्त दाता आलोक चन्द्र यादव,डॉ कुलदीप सिंह यादव,अश्विनी यादव,शशि यादव व राजेश शर्मा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी या खून की कमी महसूस नहीं होती है, बल्कि खुशी व आत्मसंतुष्टि मिलती है।
इस अवसर पर माँ कामाख्या चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल,बीडीओ मवई अनुपम वर्मा,तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,अजय रावत,शिवकुमार पाठक,पप्पू यादव,गिरधारी यादव,प्रधान अवधेश यादव,तारिक खान,रविंद्र शर्मा,दुर्गेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

