प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे एस.एम.सी.अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने टेबलेट को चलाकर देखते हुए कहा -समय/कर्म/धर्म बहुत बलशाली होता है -देर से ही सही लेकिन टेबलेट के कारण बेसिक शिक्षा मे होगा अब सुधार- अभिभावकों की दुआएं सरकार के साथ -टेबलेट ने अभिभावकों को किया गदगद–#
1 min readखुरहण्ड-12-मार्च
- एस एम सी अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड शिवमंगल सिंह ने कहा कि हम चौकीदार की ड्यूटी दौरान पुलिस के साथ कई गांवों का दौरा करता हूँ।किसी- किसी विद्यालय में शिक्षक समय से उपस्थिति नहीं होते, समय से पहले चले जाते है, विश्वास न हो तो जहाँ जहाँ हम बताएं कैमरे लगवा दिया जाए दूध का दूध पानी का पानी स्पष्ट हो जाएगा।
-छात्र उपस्थिति ,परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए सरकार ने कई योजनाएं संचालित कीं, आपरेशन कायाकल्प से स्कूलों का रखरखाव तो सुधरा, लेकिन कुछ स्कूलों को छोड़कर, शैक्षिक स्तर नहीं सुधरा और न बच्चों की संख्या बढ़ी, शिक्षक वक्त पर स्कूल पहुंचें और बच्चों की संख्या की सही जानकारी हो उसके लिए सरकार ने अब डिजिटल निगरानी करने के लिए जो टेबलेट दिया है। सराहनीय कदम ,अभिभावक गदगद,कुछ विद्यालय वास्तव में बहुत अच्छा काम कर रहे है।
-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन, मयंक शर्मा,रूचि पुरवार, जयकिशोर यादव आदि बहुत ही अच्छा शैक्षिक माहौल तैयार किया है, इसलिए हमने प्राइवेट स्कूल से अपने बच्चों का नाम कटवाकर यहाँ नाम लिखवाया।अगर टेबलेट व्यवस्था सरकार लागू कराने में सफल होती हैं तो सरकारी स्कूलों में वास्तविक छात्र नामांकन बढने की पूरी संभावना साथ ही अभिभावकों का विश्वास सरकार के प्रति बढेगा।आपने कहा कि कल शोषल मीडिया में देखा कि प्राथमिक विद्यालय नंदवारा मे कक्षा -1 का छात्र अरविंद कुमार धडाधड श्यामपट्ट मे खुद पढ रहा है और बच्चों को भी पढा रहा है।ऐसे छात्रों के शिक्षक कभी टेबलेट विरोधी नहीं हो सकते।हम इस छात्र के प्रधानाध्यापक को नमन करते हैं।
सभी पर लागू नहीं–#


