February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शक्ति रसोई का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शक्ति रसोई का शुभारंभ

एसएचजी की महिला सदस्यों ने लगाई प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की लाभार्थियों को चाबी वितरण

शक्ति रसोई संचालन के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने दी किट

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास से जुड़ी 11,000 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगर विकास विभाग की ओर से संचालित 22 योजनाओं के तहत शहरों के विकास से संबंधित 9458.66 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली 3150 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया और 1632.58 करोड़ की लागत से तैयार हो चुकी 269 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर शहरों के विकास के लिए योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास कर रहा है। जनता को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज प्रदेश महिला सशक्तिकरण व विकास का नया अध्याय लिख रहा है। हमारा लक्ष्य गांव, कस्बों व ब्लाक के स्तर तक विकास को पहुंचाना है। एक ओर नगरीय विकास को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिला सशक्ति व स्वावलम्बन के लिए सरकार कटिबद्ध है।
उक्त कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा जी ने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी अगुवाई में प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। नगर विकास के लिए आज बजट चार गुना बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश आज विकास महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री ने किया शक्ति रसोई का शुभारंभ

उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा के द्वारा संचालित दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित होने वाली शक्ति रसोई योजना का शुभारंभ किया। महिला सशक्तिकरण व आर्थिक उन्नय हेतु डे-एनयूएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को संगठित कर महिलाओं के हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को शक्ति रसोई संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए इन सदस्यों का देश व प्रदेश के प्रतिष्ठित होटलों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके जरिए शक्ति रसोई के कुशल संचालन में इन महिला सदस्यों को सहायता मिलेगी। शक्ति रसोई के माध्यम से एक ओर जहां महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो वहीं दूसरी ओर इस कैंटीन के माध्यम से लोगों किफायती दरों पर पौष्टिक भोजन भी मिलेगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने शक्ति रसोई संचालन के लिए श्रीमती चन्दा, श्रीमती कमला, सुश्री नीलोफर व सुश्री प्रीति तिवारी को किट भी प्रदान की।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लाभार्थियों को दी चाबी

सभी के लिए आवास के संकल्प के साथ शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने देश में करोड़ों बेघरों को उनके सपने का आशियाना दिया है। दुर्बल आय वर्ग के लोगों के यह योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से सर्वाधिक गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर कीर्तिमान बनाया है। गत दिनों माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट लखनऊ का लोकार्पण 1,040 परिवारों का सपना साकार किया। आज उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की लाभार्थी श्रीमती माया पत्नी श्री शत्रोहन, श्रीमती माया पत्नी स्व. लालता ्रप्रसाद, श्रीमती मुन्नी निषाद पत्नी श्री राजकुमार, श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी श्री अशोक मौर्य व श्रीमती छेंगा देवी पत्नी श्री नंद किशोर को आवास की चाबी सौंपी।

स्वयं सहायता समूह की महिला ने लगाए स्टॉल

उक्त कार्यक्रम में डे-एनयूएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में एसएचजी की महिला सदस्यों द्वारा बनाए गए जूट के उत्पाद, अचार, हैन्डीक्राफ्ट, चिकनकारी आदि के स्टॉल लगाए। इस प्रदर्शनी का स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *