जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाँदा मे निपुण विद्यालय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया-निपुण विद्यालय के चयनित शिक्षको का किया गया सम्मान
1 min readबाँदा-08-मार्च
7 मार्च 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आयोजित निपुण विद्यालय सम्मान कार्यक्रम में , मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश
मौर्या ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रिंसी मौर्या एवं जिला पूर्ति अधिकारी के हाथों जिले के 75 विद्यालयों को निपुण विद्यालय का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का व्यवस्थापन डी०सी० ट्रेनिंग अनीश कुमार ने किया,इस अवसर पर एसआरजी सौरभ आर्या, शशांक शेखर मिश्र,दिलीप कुमार सिंह,व एआरपी भी मौजूद रहे, एआरपी जयनारायण श्रीवास ने बताया कि परियोजना द्वारा जारी सूची में महुआ के रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 25 विद्यालयों को यह सम्मान दिया गया है। एआरपी डॉ आनंद कुमार यादव, विवेक गुप्ता, विनोद कुमार पटेल, गुलाब द्विवेदी, शैलेंद्र रावत, चंद्रशेखर सेन, उदयभान ,गोरेलाल पाल, मनोज वर्मा ,अमरनाथ ,शैलेंद्र कुमार सिंह, कुलदीप पटेल ,चंद्र प्रकाश गुप्ता ,मोहनलाल श्रीवास ,कालीचरण प्रजापति ,विश्वबिहारी पांडेय,अनुपम गुप्ता ,डा. कुलदीप पटेल ,मुकेश गुप्ता, आनंद कुमार त्रिपाठी, बच्ची लाल यादव ,भूरेलाल यादव,संगीता देवी,विनोद कुमार दीक्षित सहित जिले के सभी एआरपी ने सम्मानित निपुण विद्यालयों को व उनके सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



खबर-एआरपी जयनारायण श्रीवास की कलम
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
