ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ-निपुण भारत के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जनसमुदाय को जागरूक करने हेतु-ब्लॉक स्तरीय-हमारा आँगन-हमारे बच्चे-उत्सव प्राथमिक विद्यालय महुआ-2 मे आयोजित किया गया
1 min readजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा के मार्गदर्शन व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया के नेतृत्व में अनीस कुमार जिला समन्वयक प्रशिक्षण की देख रेख मे ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ अंतर्गत निपुण भारत के पूर्व प्राथमिक शिक्षा आधारित प्रयासों से जनसमुदाय को जागरूक करने हेतु ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन- हमारे बच्चे का उत्सव कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय महुआ-2 मे मनाया गया।शशांक शेखर मिश्र, सौरभ आर्या एस.आर.जी. व एआरपी डा.आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार गुप्ता द्वारा उत्सव कार्यक्रम में आए आँगनवाड़ी के बच्चों व आँगनवाडियों और चयनित निपुण प्राथमिक विद्यालय के बुलाए गए बच्चों व उनके साथ आए शिक्षकों तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष बेटालाल श्रीवास के साथ आए समुदाय के सदस्यों को शासन की योजनाओं की जानकारी दिया।सभी निपुण व आँगनवाडियों के बच्चों को पेन, बैज व बैग आदि देकर वर्तमान सफलता को आधार बनाकर बच्चों को उत्साहित करते हुए ,आगे की कक्षा हेतु हौसलाअफजाई किया गया।सभी के लिए लेखाकार दानिश द्वारा चाय नाश्ते व भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई।सुनील कुमार स.अ.पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-2 के साथ मिलकर हिमांशु निगम, हर्षित, चन्द्र शेखर तिवारी आदि ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया।कार्यक्रम समापन पश्चात उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुनीता प्रजापति,शिखा खरे,अंजू गुप्ता,सोनू सिंह ,सुमन शंखवार ने एकता की मिशाल कायम करते हुए पुरस्कृत सम्मानित बच्चों के साथ यादों को ताजा किया। सुधा सिंह राजपूत ने अभिभावक सहित पुरस्कृत सम्मानित बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
