February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराकर घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा ग्राम बारा स्थित सरयू नदी में दिनांक 29.02.2024 को मिली अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त कराकर घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले 03 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव सक्रिय/ संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 29.02.2024 को ग्राम बारा स्थित सरयू नदी में मिली अज्ञात महिला के शव के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 043/2024 धारा 302,201,34 भादवि के सम्बन्ध में मृतका अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त सोनिया पुत्री रमेश यादव निवासी ग्राम सोनहाने गौहनिया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में ही हुई । प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण 1. सहजराम उर्फ मुन्नू यादव पुत्र चैतू 2. रोहित यादव पुत्र सालिकराम यादव 3. दारा यादव उर्फ सिकन्दर पुत्र रामजीत यादव उर्फ रंजीत यादव निवासीगण सोनहने गौहनिया थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या को पण्डित का पूरा गौहनिया तिराहे से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शव छिपाने में प्रयोग की गयी गाड़ी यूपी 45 एटी 8982 ट्रेलर 22 पहिया व घटना में प्रयुक्त रस्सी व ईंट के टुकड़े बरामद किया गया । घटना मे शामिल अभियुक्त रमेश यादव पुत्र चैतू निवासी सोनहाने गौहनिया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (मृतका का पिता) मौके से फरार हो गया । अभियुक्तों द्वारा कड़ाई से पूछने पर प्रकरण पिता द्वारा अपने सहयोगियों के साथ हत्या किया जाना पाया गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम-

  1. सहजराम उर्फ मुन्नू यादव पुत्र चैतू निवासी सोनहने गौहनिया थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या
    उम्र करीब 55 वर्ष
  2. रोहित यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी सोनहने गौहनिया थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 19 वर्ष
  3. दारा यादव उर्फ सिकन्दर पुत्र रामजीत यादव उर्फ रंजीत यादव निवासी सोनहने गौहनिया थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 32 वर्ष
    बरामदगीः-
    • शव ले जाने वाला ट्रेलर (ट्रक)
    • 01 रस्सी
    • ईंट के टूकड़े
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
  4. प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
  5. उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
  6. उ0नि0 श्री जवाहर पाल थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
  7. उ0नि0 कमलेश कुमार थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
  8. हे0का0 जगत यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
  9. हे0का0 राजेन्द्र यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या
  10. म0का0 कविता यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *