February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ – बाँदा की इकाई- नरैनी ब्लॉक में, सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष- सुधा सिंह राजपूत ने, ब्लाक अध्यक्ष -नरैनी रोशनी देवी की टीम को भव्यता और हर्षोल्लास के साथ वितरित किया प्राधिकार पत्र माहौल हुआ शक्तिमय और ध्वनि गूँजी आकाश तक-शिक्षित नारी -सशक्त नारी-उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ -बाँदा जिंदाबाद-जिंदाबाद

1 min read
Spread the love

अत्तर्रा-03-मार्च
जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ- बाँदा सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व में, रामलीला रोड अत्तर्रा मे, ब्लाक अध्यक्ष -नरैनी रोशनी देवी की टीम को वितरण किया गया संगठन का प्राधिकार पत्र, एक दूसरे को अक्षत- हल्दी का तिलक लगाकर किया गया सभी का सम्मान ।माला पहनाकर की गई पुष्प वर्षा. इस मौके पर साक्षात उपस्थित हुई दैवीय शक्तियां. किसी ने ठीक कहा है कि—“सृष्टि नहीं नारी बिना, यही जगत आधार। नारी के हर रूप की, महिमा बड़ी अपार।। जिस घर में होता नहीं ,नारी का सम्मान। देवी पूजन व्यर्थ है, व्यर्थ वहाँ सब दान।।
“जिलाध्यक्ष सुधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि–मेहनती अध्ययन के एक हजार दिनों से बेहतर, एक महान शिक्षिका के साथ बिताया गया एक दिन है । वास्तव में एक महान शिक्षिका से सीखना खोज है—अध्ययन नहीं, और हमसे जुड़े शिष्य के लिए हजार दिन, एक दिन के समान प्रतीत होते हैं। एक अच्छी शिक्षिका एक मोमबत्ती की तरह होती है – वह दूसरों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्वयं जल जाती है।हम सभी को एक अच्छे शिक्षक की भूमिका में रहना है।सभी को रोशनी देवी ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी ने जिलाध्यक्ष की अनुमति से संगठन की नीतियां बताई और उसके पालन के लिए सभी ने संकल्प /शपथ लिया।मौके पर कार्यक्रम में मौजूद नीलम त्रिपाठी. मीडिया प्रभारी,रजनी मिश्रा .उपाध्यक्ष,रंजना सिंह. महामंत्री,ममता गुप्ता. संगठन मंत्री,कोमल गुप्ता. संयुक्त मंत्री,अपेक्षा सावंत. मंत्री,अंजुम. उपाध्यक्ष,दीपमाला सोनी. उपाध्यक्ष,ममता देवी कुशवाहा. वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विद्या पटेल. उपाध्यक्ष,भाग्यवती चौरसिया. संगठन मंत्री,मीरा वर्मा. कोषाध्यक्ष, शुभा कुशवाहा. उपाध्यक्ष,किरन सोनी.उपाध्यक्ष को प्राधिकार पत्र दिया गया।
सभी ने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ -बाँदा जिंदाबाद -जिंदाबाद के नारे लगाए।।
सुधा सिंह संघर्ष करों. हम आपके साथ है।।
रोशनी देवी संघर्ष करों. हम आपके साथ है।।
ध्वनि गूँजी आकाश तक.–शिक्षित नारी—सशक्त नारी।।
आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने समस्त टीम को दिया हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *