February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री कृष्णा आईडियल हायर सेकेंडरी स्कूल बाँदा मे बडे ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव संगम-25 -अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव रहे मुख्य अतिथि

1 min read
Spread the love

श्री कृष्णा आईडियल हायर सेकेंडरी स्कूल बाॅंदा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव संगम-25.-अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव रहे मुख्य अतिथि

बाॅंदा, 22 जनवरी
पल्हरी रोड बाॅंदा में स्व० डा० जे०पी० यादव द्वारा स्थापित शिक्षण संस्था श्री कृष्णा आईडियल हायर सेकेंडरी स्कूल बाॅंदा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव संगम-25 बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष पं जे० एन० इंटर कॉलेज डा० चंद्रिका प्रसाद दीक्षित “ललित” जी ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण कर संगम -25 का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बबेरू विशम्भर सिंह यादव, राजकुमार राज(पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद बाॅंदा) ,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बाॅंदा के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, लाल सिंह यादव उपायुक्त, माँ शक्ति के उपासक एवं समाजसेवी गुलाब कुशवाहा, लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका उमा पटेल, थानाध्यक्षा सविता श्रीवास्तव, संजय काकोनिया एडवोकेट, दीनदयाल सोनी सहित बडी संख्या में बुद्धिजीवियों, अभिभावकों , नगरवासियों तथा बच्चों का जमवाड़ा रहा। विद्यालय के डायरेक्टर सौरभ कुमार ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक श्रवण कुमार ने जहाँ दर्शकों के नेत्रों को सजल कर दिया वहीं हास्यनाटिका “ईमानदारी” ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। केसरी के लाल, मेरा जूता है जापानी, होली गीत, बंजारा जादू गीत एवं बसंत गीत ने जहाँ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया वहीं पंजाब के शेर भगत सिंह के नाटक ने सभी का रोम रोम रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष योद्धा साथी डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया जिन्हें विशेष रूप से डायरेक्टर सौरभ कुमार ने सम्मानित किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *