February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एम्स में की बैठक

1 min read
Spread the love

रायबरेली

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल आज रायबरेली एम्स पहुँचे। रायबरेली पहुँच कर उन्होंने 25 फरवरी को एम्स को राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी राजकोट से वर्चुअल तरीके से एम्स रायबरेली को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एम्स के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने एम्स रायबरेली के ऑडिटोरियम हाल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो बघेल ने बताया कि 2009 में 900 करोड़ से रायबरेली एम्स को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। इसका ज्यादातर विकास 2014 से 24 के बीच हुआ है। रायबरेली एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें है और कई मेडिकल विभाग चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस दिन एम्स में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के कैंप भी लगाए जाएंगे। जिनमे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिसमे वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लाभपरक योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
इस मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विधायक सलोन अशोक कोरी, अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि,जिलाधिकारी हर्षिता माधुर,मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव,एसपी अभिषेक अग्रवाल,एडीएम प्रशासन, सीएमओ एवम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *