February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत।जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सुल्तानपुर पहुंचे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश यादव भजन व युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवमंगल तिवारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई बाजारों में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।सभी यूथ फ्रंटल के जिलाध्यक्ष लखनऊ से होते हुए सुल्तानपुर पहुंचे।तिकोनिया पार्क पहुंचने पर उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके जुलूस में शामिल रहे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पुराने समाजवादी पार्टी के साथी को साथ लेकर उनका सम्मान किया जाएगा। वर्तमान सरकार में आम-जन परेशान है। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने की। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,महामंत्री सलाहुदीन,निसार अहमद गुड्डू हाजी हारून,अमजद खान,ओपी वर्मा, सज्जाद रहमान,नदीम सिद्दीकी पवन यादव जरताब रजा ख़ान अमरीश कान्त गौतम,सुभाष विश्वकर्मा,पिंटू यादव सहित सैकड़ों यूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *