न्याय पंचायत देवरिया की शिक्षक संकुल बैठक अरमारूपीपुर में आयोजित
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया की मासिक शिक्षक संकुल बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरमारूपीपुर में मंगलवार को आयोजित की गई।बैठक में मौजूद नोडल शिक्षक डॉ अनिल कुमार चौरसिया ने सभी शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण कार्य,फाइव पॉइंट टूलकिट का उपयोग,निपुण लक्ष्य ऐप पर लॉगिन और उपयोग,प्रेरणा पोर्टल से डिजिटल संदर्शिका के उपयोग आदि के बारे में बताया।बैठक में शिक्षक संकुल सचिपूर्णा सिंह,वकार अहमद,आनंद प्रताप सिंह,बेनजीर बेगम,अमिता शर्मा,नंदिता हरीश,मंजूलता तिवारी बृजेश यादव,विनय कुमार,ममता यादव,दिनेश तिवारी, ललिता यादव आदि ने अपने-अपने टीएलएम आधारित नवाचारों का प्रदर्शन कर शिक्षण करने के बारे में सभी शिक्षकों को बताया। बैठक का संचालन संकुल शिक्षक अजय द्विवेदी ने तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका किरन तिवारी ने किया। संकुल बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएंं,अनुदेशक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

