February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा-अमित प्रसाद

1 min read
Spread the love

खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा-अमित प्रसाद

गोसाई बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी पलिया जगमोहन

मिल्कीपुर-अयोध्या।क्षेत्र के पलिया जगमोहन सिंह गांव में चल रही गोसाई बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के फाइनल में पलिया की टीम ने मजनाई को 61 रनों से हराया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक प्रतिनिधि अमित प्रसाद ने फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ टॉस उछाल कर किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। अमित प्रसाद ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहाकि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं टीम भावना के साथ खेल में हिस्सा लेना चाहिए। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलिया जगमोहन सिंह की टीम ने बल्लेबाज रिक्की के 41 रन और शिवम सिंह के 47 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट होकर 183 रन बनाया।मजनाई की टीम से गेंदबाज मोहम्मद फरीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 23 रन देते हुए 4 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी की मजनाई की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में 11.4 गेंद में 122 रनों पर ऑल आउट हो गई।फाइनल मैच में बल्लेबाजी 47 रनों के साथ-साथ गेंदबाजी में भी 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी शिवम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तथा पूरे टूर्नामेंट में 286 रनों समेत 12 विकेट लेने के आधार पर शिवम सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में कॉमेंटेटर की भूमिका श्रीचंद यादव,स्कोरर अमन कुमार,अंपायर विपिन सिंह,अजय कुमार तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह राजू ने किया।

इससे पहले रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल में मजनाई की टीम ने मिल्कीपुर को 10 विकेट से हराया तथा दूसरे सेमीफाइनल में पलिया की टीम ने दौलतपुर को 110 रनों से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में पलिया जगमोहन सिंह की टीम ने मजनाई को 61 रनों से हराकर गोसाई बाबा कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 की चैम्पियन बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *