February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीजे में घुसी क्रेटा कार, एक की हुई मौत व तीन घायल, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

डीजे में घुसी क्रेटा कार, एक की हुई मौत व तीन घायल

घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल

सुलतानपुर

रविवार के देर शाम शिवगढ थाना क्षेत्र के कंधईपुर बाजार के दरपापुर मोड पर क्रेटा कार डीजे में जा घुसी, जिसके चलते एक बाराती की मौत हो गई, तीन अन्य सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली देहात और शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित कंधईपुर दरपापुर मोड के पास रविवार रात आठ बजे दुर्गापुर की तरफ से कुमारगंज (अयोध्या) से शिवगढ बारात आ रही थी। क्रेटा कार सवार बाराती दुर्गापुर की ओर जा रहे डीजे में कार घुसने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे शिवगढ एस.आई कमलेश दूबे ने प्रारम्भिक जांच पडताल की, आधार कार्ड से मृतक की पहचान पिथनी, कुमारगंज (अयोध्या) निवासी अजय सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह (45) के रूप में की गई। घायल डॉ. शशि प्रकाश, आजाद सिंह व एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *